फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   E-rickshaw overturned after collision with bike, electrical mechanic crushed to death

Fatehpur News: बाइक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, बिजली मैकेनिक की दबकर मौत

Sun, 21 Dec 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after collision with bike, electrical mechanic crushed to death
फोटो-06- मृतक आसिफ की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
फतेहपुर। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शनिवार सुबह ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार बिजली मैकेनिक दबकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद आसिफ (23) बिजली वायरिंग का काम करता था। वह शनिवार सुबह शहर से दवाएं लेकर ई-रिक्शा में गांव लौट रहा था। ज्वालागंज पुलिस चौकी पास सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में आसिफ ई-रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक कर बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो-06- मृतक आसिफ की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो-06- मृतक आसिफ की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed