{"_id":"6949994ae2d55202c105e826","slug":"e-rickshaw-driver-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-while-crossing-the-highway-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-146067-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वाहन की टक्कर से हाईवे पार कर रहे ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वाहन की टक्कर से हाईवे पार कर रहे ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे के सुजानीपुर चौराहे के पास रविवार देर शाम हाईवे पैदल पार कर रहे एक ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर निवासी दारा सिंह (50) ई-रिक्शा चलाते थे। रविवार शाम करीब सात बजे वह ई-रिक्शा लेकर सुजानीपुर चौराहे पर पहुंचे और सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ा कर दिया। इसके बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे सब्जी की दुकान पहुंचे।
यहां से सब्जी खरीदकर हाईवे को पार कर रहे थे तभी कानपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल को हरदों सीएचसी भेजा। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर खागा आरके पटेल ने बताया कि बेटे नरेंद्र सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।