फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Durga Puja puja on every side

नवरात्र में हर ओर दुर्गा पूजा की धूम

Sun, 02 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja puja on every side
कालिका मंदिर में मां शेरावाली की पूजा-अर्चना करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र में पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। घरों और मंदिरों में शंख-घंटा की धुन के बीच आदिशक्ति जगत जननी मां जगदंबा के जयकारों की गूंज है। शनिवार को देवी मां के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की भक्तों ने आराधना की।
विज्ञापन



घर-घर लोगों ने देवी माता की चौकी सजाई है। शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मइया के जयकारे लगाए और पूजा अर्चना की। इसी प्रकार दुर्गा मंदिर और कालिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में आयोजकों ने मां का भव्य श्रृंगार किया है। देवी मां की सुंदर झांकी देख श्रद्धालुओं ने मनोवांछित फल की कामना की। आचार्य पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने बताया कि नवरात्र में जो भक्त माता रानी की विधि विधान से पूजा करते हैं और कन्याओं को भोज कराते हैं मां उनकी मुराद जरूर पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed