फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Durga idols are immersed in the pits

गड्ढों में दुर्गा प्रतिमाएं होंगी भू-विसर्जित

Sun, 09 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Durga idols are immersed in the pits
विसर्जन के लिए खोदे जा रहे गढ्ढों का निरीक्षण करते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला

गंगा को अविरल निर्मल बनाने के लिए देवी प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक अमले ने तैयारी तेज कर दी है। अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह ने शनिवार को भृगुधाम भिटौरा पहुंचकर खोदे जा रहे गड्ढों का जायजा लिया। उन्होंने गड्ढा खोदने का काम तेज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


देवी प्रतिमाओं के भू-विसर्जन के लिए बीस गड्ढे खोदे जाने हैं। नगर पालिका की जेसीबी गड्ढे खोदने का काम कर रही है। एडीएम आलोक सिंह टीम के साथ भिटौरा पहुंचे और खोदे जा रहे गड्ढों का जायजा लिया। बता दें कि अब तक 14 गड्ढे खोदे जा चुके हैं। एडीएम ने लेखपाल को काम में तेजी लाने के निर्देश देकर कहा कि मूर्तियों के भू-विसर्जन में भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने आवागमन के लिए मार्गों में पैचिंग कराने, पेयजल के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध कराने, प्रकाश के लिए बिजली की व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बताया कि एक गड्ढे में पचास मूर्तियाें के विसर्जन की व्यवस्था रहेगी। कहा कि भू-विसर्जन के दौरान बैरीकेडिंग और पुलिस के  इंतजाम रहेंगे। गंगा प्रहरी शैलेंद्र शरण सिंपल ने बताया कि वह टीम के साथ देवी पंडालों में पहुंचकर आयोजकों को भू-विसर्जन के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान गंगा बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी मौजूद रहकर भक्तों की मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed