{"_id":"6557b54ac008fa59df03cb24","slug":"dumper-axle-broken-on-gauri-canal-bridge-jam-for-20-hours-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-6933-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गौरी नहर पुल पर डंपर का एक्सल टूटा, 20 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गौरी नहर पुल पर डंपर का एक्सल टूटा, 20 घंटे जाम
विज्ञापन
बहुआ। ललौली मार्ग पर गौरी नहर पुल के पास जर्जर सड़क में डंपर का पहिया धंस गया। बगल से गुजर रहे दूसरे डंपर का एक्सल टूटने से सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। इससे बहुआ-ललौली मार्ग पर भीषण जाम लग गया। भारी वाहनों समेत कई रोडवेज बसें और स्कूली वाहन भी जाम में 20 घंटे तक फंसे रहे।
बहुआ-ललौली मार्ग पर गुरुवार रात आठ बजे खदान से मौरंग लादकर फतेहपुर की ओर जा रहा डंपर गौरी नहर पुल की चढ़ाई में जर्जर सड़क पर पहिया धंसने से फंस गया। बगल से निकल रहे मौरंग लदे दूसरे डंपर का एक्सल टूटने से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। इससे बहुआ ललौली मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शुक्रवार सुबह तक गौरी, चंदौरा, बंधवा, ललौली से लेकर चिल्लापुल तक और दूसरी ओर बहुआ, लदिगंवा और खटौली तक करीब 15 किमी लंबा जाम लग गया। जाम में कई रोडवेज बसें और सुबह स्कूली वाहन फंसे रहे। गुरुवार रात आठ बजे से शुक्रवार शाम चार बजे के बाद भी करीब 20 घंटे तक जाम लगा रहा।
ललौली पुलिस ने बांदा जनपद से फतेहपुर जाने वाले वाहनों को बंधवा से बिंदकी होकर डायवर्ट कर भेजा। इसके बाद रास्ता खुला।