फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to fault in the main line, sub-station supply stalled for three hours

Fatehpur News: मेन लाइन में फाल्ट से उपकेंद्र सप्लाई ही तीन घंटे ठप

Sat, 29 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 29 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Due to fault in the main line, sub-station supply stalled for three hours
फतेहपुर। केबल बाक्स में गड़बड़ी से शुक्रवार की शाम लगभग तीन घंटे बिजली कटौती हुई। साढ़े चार बजे 33 हजार की लाइन ब्रेक डाउन होने से आबूनगर उपकेंद्र बंद हो गया, जिससे करीब 40 हजार की आबादी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तीन घंटे की बिजली कटौती से लोग गर्मी से बेचैन हो गए।
विज्ञापन

गर्मी में लगातार केबल फाल्ट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी दोपहर बाद शाम 4.30 बजे आबूनगर उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति देने वाली 33 हजार केवी की लाइन ही ब्रेक डाउन हो गई। इससे आबू नगर उपकेंद्र ठप पड़ गया। उपकेंद्र से सप्लाई के पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग टीम फाल्ट खोजते हुए केबल बाक्स के समीप पहुंचे। रेलवे ट्रैक के समीप लगे बाक्स की केबल जल गई थी। कर्मचारी कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में केबल को जोड़ पाए। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली कटौती से लगभग 40 हजार की आबादी प्रभावित हुई। धूप गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान हो गए। अधिशासी अभियंता प्रथम राजमंगल सिंह ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण बाक्स के अंदर केबल जल गया था। इसे ठीक कर साढ़े सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

------------
ये इलाके हुए प्रभावित
पटेल नगर, शादीपुर, नासिरपीर, चित्रांश नगर, आवास विकास, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस, आबू नगर, नौउवाबाग, अस्सी समेत दर्जन भर इलाकों में बिजली कौटती से प्रभावित हुए। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
दस दिन से ट्रांसफार्मर फुंका, आपूर्ति ठप
रक्षपालपुर। क्षेत्र के खखरेरू विद्युत उप केंद्र की ग्राम सभा कोट में 63 केवी का ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले जल गया था। अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बनने से प्रभावित क्षेत्र में आपूर्ति ठप है।

ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इस ट्रांसफार्मर से सौ से ज्यादा कनेक्शन हैं। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल विभाग तक पहुंचाई थी। इसके बावजूद भी अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed