{"_id":"57f7e88c4f1c1b5e1526fb9a","slug":"dtuli-child-deaths-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतौली में डायरिया से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतौली में डायरिया से बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतौली के फूल चंद्र की नौ साल की बेटी खुशी कई दिन से बीमार थी। गुरुवार को उसे उल्टी दस्त शुरू हो गई। जिस पर परिवार के लोग उसे बहुआ के एक निजी चिकित्सक की क्लीनिक ले गए। चिकित्सक ने दवाएं देकर घर ले जाने को कहा।
खुशी को परिजन वापस ले आए। आधी रात अचानक फिर तबियत खराब हो गई। वह कुछ कर पाते उससे पहले खुशी की जान निकल गई। ग्रामीण राम कुमार, अवधेश, माया, संतोषी का कहना है कि पखवारे भर से गांव में बीमारी फैली है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई है। पीएचसी में डॉक्टर नहीं मिलते हैं। ऐसे में प्राइवेट इलाज कराना मजबूरी बना है।