फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DRM inspection,anti rabiis injection,fathepur news,not found,railway hospital

रेलवे अस्पताल में नहीं मिला ऐंटी रैबीज

Fri, 12 Feb 2021 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
DRM inspection,anti rabiis injection,fathepur news,not found,railway hospital
रेलवे स्टेशन में दस्तवेज चेक करते डीआरएम मोहित चंद्रा - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने शुक्रवार को फतेहपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया।
विज्ञापन

50 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे डीआरएम को प्लेटफार्म के अंदर और बाहर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं मिला।
प्रयागराज से सुबह 8:20 बजे अपनी टीम के साथ डीआरएम मोहित चंद्रा निकले और भरवारी स्टेशन का निरीक्षण करने दोपहर 1:38 बजे फतेहपुर पहुंचे।
डीआरएम सबसे पहले स्टेशन अधीक्षक कक्ष पहुंचे। इसके बाद प्रथम श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय, महिला प्रतीक्षालय, कैंटीन का रखरखाव देखा।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर कक्ष का मुआयना करके सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन मानीटरिंग विद मोबाइल एप्लीकेशन की जानकारी करने के लिए दूर संचार अनुभाग का दौरा किया।
लोकेशन आदि पर चर्चा करते हुए कालोनी साइड पर बनी रेलवे की पुरानी कैंटीन का भवन देखा। आरक्षण केंद्र का शौचालय देखते हुए जगह की ज्यादा उपलब्धता के मद्देनजर एक कमोड सीट रखवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे अस्पताल गए और अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखकर सराहना की। दवा भंडार गृह की साज सज्जा से वह काफी प्रभावित हुए। चिकित्सकों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं होने की बात कही, तो उन्होंने जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जून से अब तक सिर्फ चार चाय बिकीं
डीआरएम ने प्लेटफार्म एक पर संचालित कैंटीन की सेवाओं की बाबत जानकारी ली। स्टाफ के बारे में पूछा तो आईआरटीसी के निरीक्षण की जानकारी हासिल ली।
पता चला कि खाद्यान्न की पड़ताल का काम कोरोना काल से बंद है। कैंटीन संचालक ने अपनी बात भी रखी। बताया कि 14 जून से अब तक एक भी पैैसेंजर ने कैंटीन में भोजन नहीं किया है। सिर्फ चार चाय ही बिकीं हैं।

अस्पताल का स्टैंड पोस्ट खराब
डीआरएम ने रेलवे अस्पताल में 14 मिनट का वक्त दिया। यहां उन्हें पेयजल व्यवस्था अखरी। जानकारी मांगी तो पता चला कि पंद्रह दिन से अस्पताल का स्टैंड पोस्ट खराब है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अलताफ अहमद ने बताया कि वाटर कूलर उपलब्ध है। डीआरएम ने अविलंब स्टैंड पोस्ट सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed