फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Driving Licenses of 18 Drivers Revoked in Transport Month

Fatehpur News: यातायात माह में 18 चालकों के निरस्त हुए ड्राइविंग लाइसेंस

Mon, 02 Dec 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Driving Licenses of 18 Drivers Revoked in Transport Month
फतेहपुर। जनपद में एक नवंबर से चले यातामाह में 18 वाहन स्वामियों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त हुआ है। यह वाहन स्वामी तीन बार से अधिक चालान होने के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए थे।
विज्ञापन

जिले में तांबेश्वर चौराहे से एक नवंबर को हरी झंडी दिखाकर यातायात माह का शुभारंभ हुआ था। इस महीने 20 हजार वाहनों का चालान काट जुर्माने के तौर पर ढाई करोड़ की वसूली की गई। इसके साथ तीन बार से अधिक चालान कटने के बाद फिर से यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर 18 वाहन स्वामियों के लाइसेंस निरस्त किए गए। यातायात प्रभारी लाल जी ने बताया कि यातायात माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया गया। इस बार ढाई करोड़ रूपये की राजस्व की वसूली की गई। इसके साथ 18 वाहन स्वामियों के तीन बार से अधिक चालान कटने के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed