फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drivers beat up a villager for protesting against speeding trucks in a densely populated area.

Fatehpur News: घनी बस्ती में तेज रफ्तार ट्रकों का विरोध करने पर चालकों ने ग्रामीण को पीटा

Sun, 22 Feb 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drivers beat up a villager for protesting against speeding trucks in a densely populated area.
फोटो-33-धर्मराज से ट्रक चालकों के बीच मारपीट। वीडियोग्रैब
असोथर। घनी बस्ती से मौरंग लदे ट्रकों के तेज रफ्तार से गुजरने का विरोध करने पर शनिवार सुबह ट्रक चालकों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला निवासी धर्मराज पासवान का आरोप है कि बांदा की ओर से आने-जाने वाले ओवरलोड ट्रक कस्बे की बस्ती के बीच से तेज गति से गुजरते हैं। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और किसानों की जान जोखिम में रहती है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उन्होंने एक ट्रक को रोककर चालकों से धीमे चलने को कहा। इस पर चालक वाहन से उतर आए और धर्मराज के साथ मारपीट करने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और घटना का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित ट्रक चालकों और खलासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-33-धर्मराज से ट्रक चालकों के बीच मारपीट। वीडियोग्रैब

फोटो-33-धर्मराज से ट्रक चालकों के बीच मारपीट। वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed