{"_id":"6480d35f9d01979ec00f89d4","slug":"drinking-water-stuck-in-board-meeting-compulsion-to-buy-and-drink-water-fatehpur-news-c-12-1-274596-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बोर्ड की बैठक में अटके प्याऊ, खरीदकर पानी पीना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बोर्ड की बैठक में अटके प्याऊ, खरीदकर पानी पीना मजबूरी
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका राहगीरों के पीने के पानी की व्यवस्था करना भूल गई। शहर के अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। सड़क, फुटपाथों के स्टैंड पोस्टों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में प्याऊ के टेंडर होते थे। बैठक अभी हो नहीं सकी हैं। ऐसे में प्याऊ की पूरे शहर में व्यवस्था नहीं है। राहगीरों को खरीद कर पानी पीना मजबूरी है। बुधवार को दो सार्वजनिक स्थलों में पानी के लिए लोग भटकते मिले। पानी के पाउच बिक्री करने वाले दुकानदारों की चांदी रही।
जिला अस्पताल परिसर में कुछ साल पहले तक जगह-जगह स्टैंड पोस्ट बने थे, लेकिन वर्तमान समय में एक भी स्टैंड पोस्ट नहीं है। ऐसे में अस्पताल के बाहर दुकानदार घरों से पॉलिथीन की थैली में पानी भरकर लाते हैं और इसे ठंडा कर कर बिक्री करते हैं। पांच रुपये में यह पानी का पाउच बेचा जाता है।
रोडवेज बस स्टॉप में पीने पानी के इंतजाम नहीं हैं। यहां पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना जाना है। पानी का व्यवस्था न होने के कारण यात्री बस स्टैंड के बाहर दुकानों से खरीदकर बोतल का पानी पीते हैं। खास बात यह है कि इन दोनों सार्वजनिक स्थानों पर हर साल नगर पालिका सार्वजनिक प्याऊ लगाती रही है, लेकिन इस बार नगर पालिका प्याऊ लगाना भूल गई है। हालांकि बस स्टॉप परिसर में कुछ दिन पहले ही फ्रीजर लगाया गया है, लेकिन इसकी यात्रियों को जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
.........................
बयान:-
शहर में प्याऊ लगाने का भी टेंडर होता है। इस बार बोर्ड न होने के कारण प्याऊ का टेंडर नहीं हो पाया है। बिना बोर्ड के प्याऊ लगाना संभव नहीं है। बोर्ड की पहली बैठक भी नहीं हुई। ऐसे में बोर्ड अभी तक क्रियाशील नहीं है।
- विजयकुमार, अवर अभियंता जलकल
...........................