{"_id":"646e565cb3438052e101fc86","slug":"dowry-death-allegation-on-the-death-of-newlywed-fatehpur-news-c-12-1-251384-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नवविवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नवविवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का आरोप
Wed, 24 May 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 24 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के परशदेपुर गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थाने में कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत की गई है।
कानपुर महाराजपुर थाने के नागापुर गांव के मजरे नयाखेड़ा के मुन्ना लाल प्रजापति के मुताबिक पौत्री अंकिता की शादी 13 मार्च 2023 को परशदेपुर गांव के युवक के साथ की थी। शादी के दो-चार दिन बाद से ही अंकिता को दहेज में बुलेट की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। चौथी पर मायके में अंकिता ने उत्पीड़न की आप बीती बताई। दूसरी बार 16 मई को अंकिता ससुराल गई थी। इसी रात पति, जेठ, जेठानी, ससुर, सास ने अंकिता को पीटा और जहर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर 17 मई की सुबह वह लोग घर छोड़कर भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर वह लोग परशदेपुर पहुंचे। बेसुध अंकिता को सरसौल लाए। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर किया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कानपुर में ही पोस्टमार्टम हुआ है। अंतिम संस्कार के बाद 20 मई को औंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मुन्ना लाल प्रजापति ने एसपी से शिकायत की।
थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।