फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Don't go alone, take us with you: saying the husband also broke his breath

अकेले न जाव, हमहूं का साथ लेत चलो: कहकर पति ने भी तोड़ा दम

Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Don't go alone, take us with you: saying the husband also broke his breath
सुरेश चंद्र शर्मा
विज्ञापन


हुसैनगंज। पत्नी की मौत के बाद पति पत्नी के अंतिम दर्शन करते समय रोते बिलखते बोला कि अकेले न जाव, हमहूं का साथ लेत चलो। यह कहकर पति बेहोश हो गया और देखते ही देखते वृद्ध की भी सांसें थम गईं। घटना भिटौरा ब्लाक के हसऊपुर गांव की है। पति-पति की एक साथ अर्थी उठी देखकर गांव में हर किसी की आखें नम हो गईं।

हसऊपर गांव निवासी बरगदीदीन विश्वर्मा (101) की पत्नी रामपती (98) काफी दिन से बीमार थीं। शुक्रवार सुबह रामपती की मौत हो गई। करीब 11 बजे परिजन रामपती के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पत्नी के पास में बैठते ही पति रोते बोला तुम अकेले न जाव, हमहूं का साथ लेत चलो। यह कहते ही वृद्ध अचेत हो गए। कुछ देर बाद ही वृद्ध पति की भी सांसे थम गई।
विज्ञापन


दंपती की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। पत्नी का अंतिम संस्कार रोक दिया गया। दंपती का बड़ा बेटा प्रेमबाबू कानपुर में मजदूरी करता है और दूसरे नंबर का बेटा राजेंद्र दुबई में रहता है। छोटा बेटा सुरेश जालंधर में मजदूरी करता है। मां की मौत की खबर पर दो भाई तो गए थे। पिता की अचानक मौत के बाद प्रेमबाबू भी रात में दुबई से गांव आ गए। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे गाजे बाजे के साथ पति-पत्नी की अर्थी एक साथ निकाली गई। यह दृश्य देख गांव के हर किसी की आंखें नम हो गईं। भीगी आंखों से महिलाओं ने पत्नी को भाग्यशाली कहकर पति के साथ जाने की सराहना करती रहीं। रविवार दोपहर नरौली गंगा घाट पर अगल-बगल बने शेड में दंपती की चिताएं लगाई गईं। छोटे बेटे सुरेश ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed