फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Don't consider yourself incompetent, give a befitting reply to the miscreants.

Fatehpur News: अपने को न समझे असक्षम, मनचलों को दें मुंहतोड़ जवाब

Fri, 09 Feb 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Don't consider yourself incompetent, give a befitting reply to the miscreants.
---अमर उजाला अपराजिता----
विज्ञापन

फोटो - 44 - छात्रा को दांव-पेच सिखाती कराटे प्रशिक्षक। संवाद
- 45 - कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।संवाद
- कराटे प्रशिक्षक ने छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर, सिखाए दांव-पेच
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर के मां रामश्री उदयभान सिंह इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए गए। कराटे प्रशिक्षक मनीषा राजपूत ने छात्राओं से कहा कि वह किसी भी संकट से निपटने में सक्षम हैं। छात्राएं अपने आपको कमजोर न मानें। वहीं यदि कोई मनचला परेशान करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दें।

गुरुवार को शहर के केशवकुंज आबूनगर स्थित स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कराटे प्रशिक्षक ने छात्राओं से कहा कि लक्ष्य पूरा कर परिवार का सपना पूरा करें। उन्होंने छात्राओं को कराटे के दांव-पेच के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दे कर पुलिस के आपातकालीन नंबर दिए। महिला सशक्तीकरण के विषय में भी चर्चा की। रास्ते में मनचलों व शरारती तत्वों की गलत हरकतों से निपटने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं ने इसका अभ्यास किया। कहा कि यदि कोई मनचला लगातार परेशान कर रहा है तो तुरंत उसकी नजदीकी पुलिस से शिकायत करें। सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं लोगों को अपना मित्र बनाएं, जिन्हें वास्तविकता से जानती हों। अनजान लोगों से बिल्कुल दूर रहें। सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करने का निर्देश दिया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य केशभान सिंह, उपप्रधानाचार्य ध्यान सिंह, शिक्षिका माया द्विवेदी, सुमन यादव, प्रीतिमा, अजीमा, संदीप कुमार, अनिल कुमार, सुष्मिता समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed