फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Do not ignore sore throat, tonsils may increase

Fatehpur News: अनदेखा न करें गले की खरास, बढ़ सकती है टॉन्सिल

Sat, 28 Dec 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore sore throat, tonsils may increase
फतेहपुर। ठंड में गले में खराश के मरीज बढ़ गए हैं। यह समस्या टॉन्सिल में इंफेक्शन की वजह से होती है। इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। इससे टॉन्सिल में सूजन आ सकती है और गले में दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। अधिक संक्रमण की वजह से टॉन्सिल भी बढ़ जाती है। इससे ऑपरेशन की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन

बदलते मौसम से जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में रोजाना 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैंं। लोगों को सर्दी-जुकाम समेत गले में खराश और कान में दर्द की समस्या हो रही है। सबसे ज्यादा 50 फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम के आ रहे हैं, तो वहीं 40 फीसदी मरीजों गले के खराश और 10 फीसदी मरीज कान में दर्द के आ रहे हैं। जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. अभिनव ने बताया कि ठंड के मौसम में बैक्टीरियल ग्रोथ होता है। इससे टॉन्सिल में इंफेक्शन से गले में खराश की समस्या होती है। गले में खराश का समय से इलाज कराना चाहिए। संक्रमण से टॉन्सिल में सूजन आ सकती है और गले में दर्द होने लगता है। अधिक संक्रमण की वजह से कई लोगों की टॉन्सिल भी बढ़ जाती है। इससे ऑपरेशन की नौबत आ जाती है। डॉ. अभिनव ने बताया कि ठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम के मरीज भी डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। ठंडे मौसम में राइनोवायरस अधिक सक्रिय हो जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम के मुख्य कारक हैं। सर्दी-जुकाम से कुछ मरीजों के कान के दर्द होता है। ठंडी हवा लगने से कान की नली सिकुड़ने या साइनस में संक्रमण से भी कान में दर्द की शिकायत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed