फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   "Do not celebrate happiness but his performance '

‘खुशी मनाएं लेकिन न करें उसका प्रदर्शन’

Tue, 15 Dec 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
"Do not celebrate happiness but his performance '

डीजीपी के निर्देश पर सर्किल के सभी थानों में नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में विजय जुलूस, विजय उत्सव, विरोधियों पर छींटाकशी न करने व गांवों में तनाव न पैदा करने की नसीहत दी गई है। साफ कहा गया कि गांवों में चुनावी रंजिश के कारण कानून व्यवस्था भंग होने पर प्रधानों की जिम्मेदारी होगी और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कोतवाली की बैठक में कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद गंाव में शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित प्रधानों की है। जीत की खुशी में विजय जुलूस और उत्सव न मनाए जाए। दरवाजे पर डीजे और बैंडबाजे भी न बजाएं। इस मौके पर मोहम्मद असलम, दिनेश सिंह, छोटेलाल, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, अशोक कुमार, राकेश सहित अधिकांश नवनिर्वाचित प्रधान मौजूद रहे। इसी प्रकार धाता थाना परिसर में एसओ सुरेशचंद्र तिवारी, किशनपुर में एसओ कमलेश कुमार यादव, सुल्तानपुर घोष में मनीष पांडेय, खखरेरू में शरीफ खान ने नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। उधर. रविवार को मतगणना के बाद सभी ग्राम पंचायतों में खुशी और गम दोनों माहौल है। इससे मन ही मन चुनावी तनाव भी है। विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जहां खुशी है, वहीं पराजित प्रत्याशियों के यहां मायूसी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के खेमों में खुशियों का माहौल है। बधाइयों का सिलसिला जारी है। प्रधान समर्थकों सहित मतदाताओं का मुंह मीठा कराने में जुटे हैं। दूसरी ओर पराजित प्रत्याशियों के खेमे में मायूसी है। ऐसे लोग घरों से बाहर नहीं निकले। लोगों से बचने की कोशिश की। एक से लेकर 10 वोटों के अंतर से  हारने वाले प्रत्याशी ज्यादा गमजदा हैं। हारे प्रत्याशी मत देने और न देने वालों की गणना कर रहे हैं। वहीं 10 से लेकर एक सैकड़ा पाने वाले प्रत्याशियों का हारने का कोई गम नहीं है। वहीं प्रशासन ने विजय उत्सव मनाने वालों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


हमले के आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव में रविवार को चुनावी रंजिश में हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा कर दिया। गांव की नवनिर्वाचित प्रधान सुखिया देवी के समर्थक ओमनारायण शुक्ला की चुनावी खुन्नस के कारण लाठी-डंडों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर गांव के ही दीपेंद्र सिंह, श्याम सिंह, भरत सिंह और शत्रुघ्न सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। सोमवार को सभी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed