{"_id":"61d84b9db88af20b67798e96","slug":"dm-and-sp-reached-susceptible-booths-fatehpur-news-knp6740232169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिसंवेदनशील बूथों पर पहुंचे डीएम और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिसंवेदनशील बूथों पर पहुंचे डीएम और एसपी
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह शुक्रवार को अतिसंवेदनशील बूथ ग्राम पंचायत रारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों से बातचीत की। कहा कि कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए लोग बिना डरे मतदान के दिन वोटिंग करें।
इसके बाद दोनों अधिकारी मंगतपुर गांव पहुंचे और यहां भी ग्रामीणों से बातचीत की। मसवानी मोहल्ला स्थित कंपोजिट आदर्श विद्यालय में चौपाल में लोगों से संवाद किया गया। बताया गया कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।
इससे बचने के लिए हर किसी को नियमों का पालन करना होगा। लेखपाल ने बताया कि मसवानी में लगभग चार हजार मतदाता है। डीएम ने कहा कि चुनाव के दिन गड़बड़ी होने पर 1950 नंबर पर समस्या बता सकता है। इस दौरान वसीम अहमद को यूथ आइकान बनाने व 26 जनवरी को सम्मानित करने की बात कही गई।