फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DJs beat the DJ driver, hand breaks

बारातियों ने डीजे चालक को धुना, हाथ टूटा.........

Wed, 02 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
DJs beat the DJ driver, hand breaks
अगवानी के दौरान डांस कर रहे बारातियों ने हसौलेपुर गांव में डीजे गाड़ी के चालक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे चालक का एक हाथ टूट गया। चालक ने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हसौलेखेड़ा गांव में बारात की अगवानी निकल रही थी।
बाराती डांस कर रहे थे। तभी डीजे गाड़ी का चालक हाफिजपुर गांव का रहने वाला गोविंदराम , वाहन को आगे पीछे करने लगा। यह बात बारातियों को नागवार लगी। कहासुनी के बाद कुछ बारातियों ने चालक की पिटाई शुरू कर दी। जब तक बीच बचाव होता, तब तक चालक को जमकर धुना जा चुका था। कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज करके घायल को चिकित्सीय परीक्षण को भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पारादान मोड़ के पास स्कूटी की टक्कर से भट्ठा मजदूर विनोद कुमार की पुत्री संध्या देवी (7) गंभीर रूप से घायल हो गई। संध्या रोड किनारे खड़ी थी तभी स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। कोरवा गांव के समीप तेज चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनीष (30) निवासी कुल गांव थाना महाराजपुर जनपद कानपुर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह छीछा मोड़ के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से खुर्शीद आलम (25) निवासी कोरवा कोतवाली बिंदकी घायल हो गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो खंदक में जाने से स्कार्पियो सवार शिव नारायण सिंह निवासी रेलवे स्टेशन, बांदा घायल हो गया। स्कार्पियो चालक सैयद अली निवासी बांदा को भी मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed