फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Discourses of nectar made ??from the Gyanrupi Rspan

सत्संग से ज्ञानरूपी अमृत का कराया रसपान

Sat, 01 Aug 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 01 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Discourses of nectar made ??from the Gyanrupi Rspan

असनी के हंस ज्ञान ध्यान आश्रम में शुक्रवार को धूमधाम से गुरु पूर्णिमा मनाई गई। आयोजन में असनी आश्रम के अध्यक्ष शिवशरन सिंह यादव ने आश्रम में गुरु कुंजल बाबा को चादर और मुद्राएं भेंट कर आशीर्वाद लिया। आश्रम में सुबह से देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजाराें की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद भजन, कीर्तन और सत्यसंग में माध्यम से भक्तों को ज्ञान रूपी अमृत का रसपान कराया गया। शिवशरन सिंह ने बताया कि अषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। गुरू की हमारे जीवन को सही राह पर ले जाते हैं, गुरू के बिना यह जीवन अधूरा है। वैसे तो हम सभी लोग समाज का हिस्सा हैं लेकिन हमें इस समाज के लायक गुरू ही बनाता है, जिसे हम लोग गुरु पूर्णिमा व शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। पूर्णिमा के चंद्रमा की भांति जिसके जीवन में केवल प्रकाश है। कुंजल बाबा ने कहा कि जो गुरु के बताए रास्ते पर चलते हैं और सम्मान करते हैं, उनका जीवन सार्थक हो जाता है। इस मौके पर फूलसिंह चौहान, पुत्तन सिंह, शीतलप्रसाद मौर्य, चंद्रशेखर सिंह चौहान आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed