फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dilapidated wires are consuming four crore units of electricity every month

Fatehpur News: हर माह चार करोड़ यूनिट बिजली की चपत लगा रहे हैं जर्जर तार

Thu, 28 Sep 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
dilapidated wires are consuming four crore units of electricity every month
फतेहपुर। जिले में मौजूद जर्जर बिजली के तार, पावर हाउस के खराब उपकरण हर माह उपभोक्ताओं की बिजली पर चपत लगा रहे हैं। बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच महीने में करीब चार करोड़ यूनिट बिजली जर्जर तार व खराब उपकरण खा गए। जबकि, ट्रांसमिशन से मांग के अनुरूप पूरी बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

इस गर्मी में बिजली व्यवस्था बेहतर रखने के लिए शासन की ओर से क्षमता के अनुरूप बिजली दी गई, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते उपभोक्ता तक बिजली पहुंच नहीं सकी। वे गर्मी में बेहाल रहे। जिले की बिजली व्यवस्था अब भी बदहाल बनी हुई है। बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से लेकर अगस्त तक ट्रांसमिशन से 71 करोड़ 59 लाख 40 हजार यूनिट बिजली की आपूर्ति हुई। लेकिन उपभोक्ताओं तक सिर्फ 51 करोड़ 66 लाख 70 हजार यूनिट बिजली पहुंची। इन पांच माह में 19 करोड़ 92 लाख 70 हजार यूनिट बिजली बिजली विभाग की जर्जर व्यवस्था खा गए। इसमें सुधार होता, तो उपभोक्ताओं को रात-रात भर जगना और गर्मी में पसीना नहीं बहाना पड़ता।
विज्ञापन

------------------
जिले के 788 किमी हैं जर्जर तार
जिले में जर्जर तार की लंबाई रोजाना बढ़ती जा रही है। कुछ इलाकों में दशकों से केबल बदली नहीं गई है। हाल यह है कि अधिकतर जगहों पर बांस लगा कर तार को सहारा देकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। जिले में 788 किमी पर 33/11 केवी लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। इसके अलावा 2217.96 किमी में एबी केबल का कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
20 करोड़ की लागत से बनेगी 33 केवी की लाइन
बिजली उपकेंद्र, जर्जर तार, अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर और फीडरों का लोड कम करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद 20 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी की लाइन का सुधारीकरण होगा। साथ ही 70 नए पोेल लगाए जाएंगे। नौ उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी और उपकेंद्रों में लगे खराब उपकरणों को बदला जाएगा। खागा, किशनपुर, में कुछ जगहों पर अंडरग्राउंड केबल भी डाली जाएगी।

-------

जर्जर तारों के कारण बिजली यूनिट का बड़ा नुकसान हो रहा है। लाइन की मरम्मत कराने के लिए जर्जर तारों को चिह्नित कर लिया गया है। मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
- प्रमोद अग्निहोत्री, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed