फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   diesel theft

फतेहपुर: डीजल चोरी में खेत मालिक समेत पांच हत्थे चढ़े

Wed, 26 Jun 2019 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
diesel theft
फतेहपुर। इंडियन ऑयल की पाइप लाइन तोड़कर डीजल चोरी के मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया है। नलकूप मालिक समेत पांच लोग पकड़े गए हैं। लोकल के चार लोग और एक कन्नौज का पकड़ा गया है। डीजल खपाने वाले नोएडा के आरोपी और मैनपुरी जिले के एक आरोपी की तलाश में टीमें रवाना हुई हैं। इनका मथुरा के तेल माफिया से पुलिस लिंक खोज रही है।
विज्ञापन

बिहार के बरौनी से कानपुर आने वाली इंडियन ऑयल की पाइप तोड़कर शनिवार रात डीजल चोरी किया गया था। आईओसी और पुलिस की जांच में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौलपुर के समीप से तेल चोरी होने की पुष्टि हुई थी। घटनास्थल से जुड़े गांव कल्यानपुर के मौहार गांव निवासी बउवा सिंह के नलकूप में भोर के चार बजकर दस मिनट में छापेमारी की गई। तेल चोरी के उपकरण और घटना के दौरान इस्तेमाल दो बाइकें पुलिस ने बरामद की।
विज्ञापन

चोरी डीजल के बारे में बताया कि उनके गैंग के सदस्य डीसीएम बॉडी में टैंकर फिट कर लाए थे। उसमें डीजल चोरी कर फरार हो गए हैं। आरोपियों के पास से बाइक ओर 23 सौ रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने खागा कोतवाली क्षेत्र की 11 अप्रैल ओर 15 अप्रैल की चोरियां कबूली है। पकड़े गए आरोपियों में कल्यानपुर के मौहार
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासी बउवा सिंह उर्फ शैलेंद्र सिंह नलकूप मालिक, उसके ट्रैक्टर का चालक मुन्ना उर्फ भूरे, मजदूर सुरेश कुमार हैं। तीनो मौहार के हैं। इनका चौथा साथी जाफरगंज थाना क्षेत्र के लालपुर दरौटा निवासी राजेश सिंह है। डीजल चोरी में मशीन फिटिंग का काम करने वाला कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने के बजरिया निवासी प्रेमसागर शर्मा
उर्फ मुन्नू का बेटा सुनील कुमार शर्मा गिरफ्तार हुआ है। आरोपियों के पास से पाइप लाइन में लगाए जाने वाला क्लंप, दो बाइक, दस वेल्डिंग रॉड, दो बोल्ट रॉड, बिजली तार बोल्ड, लोहे का जैक, कटिंग प्लेट, गैस किट, छह मोबाइल बरामद हुए हैं। एसपी रमेश ने बताया कि बउवा सिंह ने अपने खेत में घटना कराई थी। मुन्ना ने ट्रैक्टर से
खुदाई और जमीन समतल किया था। मशीन फिटिंग में सुनील शामिल रहा। मजदूर सुरेश ने घर से बिजली कनेक्शन से सप्लाई दी थी। बउवा सिंह को 80 हजार रुपये तेल चोरी में मिले थे। आरोपी टैंकर को डीसीएम छिपाकर लाए थे। जिससे किसी को टैंकर खेत में होने का शक न हो सके। गैंग का मास्टरमाइंड नोएडा के मोदीनगर निवासी राजीव चौधरी हैं। उसका दूसरा साथी सोनू सिंह मैनपुरी जिले का है। दोनों की खोज में टीमें जिले से रवाना
हुई हैं। पुलिस के मुताबिक राजीव चौधरी के पास डीजल डंप गोदाम है। वही खपत कराता है। आरोपियों के पूछताछ में राजीव चौधरी का कनेक्शन मथुरा के तेल माफिया मनोज अग्रवाल का भी नाम सामने आया है। पुलिस उसका भी कनेक्शन खोजने में जुटी है। घटना के खुलासे में स्वाट प्रभारी एनके नागर, थानेदार जेपी उपाध्याय, चौडगरा चौकी प्रभारी प्रदीप यादव, बीएल सिंह सर्विलांस सेल, स्वॉट टीम के पंकज सिंह, अतुल त्रिपाठी, निशांत यादव, अजय पटेल शामिल रहे हैं।
इनसेट
कन्नौज के शातिर पर बिहार में मामले दर्ज
कन्नौज के शातिर सुरेश शर्मा पर पहले भी तेल चोरी के मामले दर्ज हुए थे। बिहार के भभुआ जिले में डीजल चोरी में पकड़ा गया था। एक साल पहले गाजीपुर जिले के दिलदार नगर थाने में पाइप लाइन तोड़कर डीजल चोरी किया था।
इनसेट
बउवा के पिता रिटायर्ड कैप्टन
बउवा सिंह इलाके के सभ्रांत परिवार से है। उसके पिता पितांबर सिंह आनरेरी कैप्टन पद से रिटायर्ड हुए थे। पिता का हना है कि बेटे को फंसाया गया है। उनके खेत घटनास्थल से दूर हैं। पुलिस बरामदगी में चोरी डीजल की बरामदगी भी नहीं कर पाई है। बेटा कभी भी अपराध से जुड़ा नहीं रहा है।

इनसेट
तीन ने मनोज को नाम कबूला चौथे ने बचाया
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों ने मनोज अग्रवाल के इशारे पर डीजल चोरी की बात कबूल की है। इसी दौरान एक आरोपी ने मनोज के एक माह पहले अनहोनी का शिकार होने की बात कबूल की। कहीं न कहीं माफिया का लिंक होना सामने आया है। हालांकि पुलिस उसे पहले भी बचाने के प्रयास में दिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed