फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dharna,fatehpur news

धरना स्थल पर चढ़ाया किसानों ने भगौना

Sun, 21 Feb 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
dharna,fatehpur news
बिंदकी। विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी गुट का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने धरनास्थल पर चूल्हा जलाकर भगोना चढ़ा दिया। कहा कि आश्वासन से काम नहीं चलेगा। समस्याएं खत्म न होने तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में किसान संगठन के चल रहे विरोध प्रदर्शन में प्रशासनिक नाकामी पर निशाना साधा गया। प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अशोक उत्तम ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में यह धरना शुरू किया गया है। 10 वर्ष से अधूरा पड़ा बिंदकी बाईपास भी प्रमुख मुद्दा है। कंसपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग लंबित है। वरासत दर्ज करने के नाम पर भारी उगाही होती है। विद्युत विभाग द्वारा भी धांधली की जाती है।
विज्ञापन

अनावश्यक किसानों को परेशान किया जाता है। जिलाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पुन्नू शुक्ला, यदुनंदन आर्य, मणिलाल सोनकर, भगवानदीन, रामअवतार, रोशन, मलखान, बोधी लाल, अतर सिंह यादव, राजू, जयकिशोर, देवराज, श्यामलाल कुशवाहा, ममता गुप्ता, सावित्री देवी, रामू और हरिकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed