{"_id":"5fb80ef18ebc3e9b8505830c","slug":"dhaan-khareed-kendr-ke-prabhaaree-par-ephaeeaar-fatehpur-news-knp595321113","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्र के प्रभारी पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्र के प्रभारी पर एफआईआर
विज्ञापन
पलनहा क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम संजीव सिंह।
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डीएम संजीव सिंह ने पलनहा गांव के यूपी एग्रो क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां पर पांच किसानों के धान को तौल कराकर बिना लिखापढ़ी अनुबंधित राइस मिल में भेजने और पंजीकरण प्रपत्र में खरीद न चढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। डीएम संजीव सिंह ने केंद्र प्रभारी लाल सिंह पर एफआईआर करने के निर्देश दिए। हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यूपी एग्रो क्रय केंद्र पलनहा निरीक्षण में 58 बोरी धान मिला। इसके अलावा किसान शिवप्रकाश का 83 क्विंटल, हरदेव सिंह का 52 क्विंटल, योगेंद्र सिंह का 58 क्विंटल, कृष्णपाल का 64 क्विंटल और गजराज का 90 क्विंटल धान तौला गया। बिना लिखापढ़ी एक राइस मिल में सीधे भेजने का मामला सामने आया। इस पर डीएम संजीव सिंह ने केंद्र प्रभारी लाल सिंह पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद झा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। हुसैनगंज थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि केंद्र प्रभारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीएम ने धान की कराई क्राप कटिंग
फतेहपुर। भिटौरा ब्लाक के पलनहा गांव के किसान शिवमोहन के धान की डीएम संजीव सिंह ने क्राप कटिंग कराई। इसमें 10 मीटर का समबाहू त्रिभुज (43.3 वर्गमीटर) के धान की फसल काटी, फिर उसकी तौल कराई, जिसमें 16.600 किलो धान निकला। जो उत्पादन का औसत सामान्य रहा है।