{"_id":"8d5ff2547fde8d5ec9be8761fa3123dd","slug":"devotees-took-a-dip-in-the-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघी पूर्णिमा पर लोगों ने गंगा में श्रद्धा, भक्ति की डुबकी लगाई। गंगा स्नान करने के बाद आचार्य से सत्य नारायण की कथा सुनकर मनोवांछित फल की कामना की। मंदिरों में दिनभर पूजा पाठ का सिलसिला चला।
विज्ञापन
मंगलवार को भोर पहर से भृगु धाम भिटौरा स्थित गंगा घाटों पर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने विधि-विधान से सत्य नारायण भगवान की कथा सुनी।
विज्ञापन
श्री हरि विष्णु को दूध, दही, गंगा जल से स्नान कराया। इसके बाद तुलसी की माला पहनाई और रोली चंदन लगाया। भक्तों ने ओम सत्य नारायणाय नम: मंत्र का जाप किया।
विज्ञापन
आचार्य पंडित केके पांडेय और आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना करने से बहुत पुण्य मिलता है।