फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Devotees of Unnao bus turnaround

उन्नाव के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

Fri, 27 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 27 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Devotees of Unnao bus turnaround

तीर्थ यात्रियों से भरी बस शुक्रवार की सुबह लखनऊ रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जन भर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि करीब तीन दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्नाव निवासी सभी श्रद्धालु चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। बस में लगभग 50 लोग सवार थे।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बताया कि दो दिन पूर्व सभी लोग टूरिस्ट बस से विंध्याचल के लिए रवाना हुए थे। वहां से चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन कर लौट रहे थे।

शुक्रवार की सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ पर सुबह तेज रफ्तार बस गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


आनन-फानन ग्रीमीणों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे  घायलों को बाहर निकाला। घायलों में राहुल पुत्र बासुदेव, संगीता पत्नी राकेश, निशा पत्नी सरजू , रामदुलारी पत्नी राधेश्याम, राधेश्याम पुत्र भैरव प्रसाद, पारदाता पत्नी किशन, राजकुमारी पत्नी राजकिशोरी, साधू पुत्र शंकर यादव, रामचंद्र पुत्र गुरुदयाल, गनेशी पुत्र चंद्रपाल, राकेश, रानी निवासी गौहनाखेड़ा थाना मौरांवा जिला उन्नाव को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन दर्जन श्रद्धालु मामूली रूप से जख्मी हुए। कुछ घायलों को प्राथमिक इलाज देकर दूसरी बस उन्नाव भेज दिया गया। एसएचओ आरसी यादव ने बताया कि हादसे में लोगों की जानें बच गई है।   

सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज मार्ग पर धर्मकांटा के पास यात्रियों से भरी रोडवेज बस ट्रक को ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौजूद यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। शहर के ज्वालागंज बसअड्डे से दोपहर को करीब 35 यात्रियों को लेकर बस लखनऊ के लिए रवाना हुई थी।


धर्मकांटे के पास रोडवेज ट्रक को ओवरटेक करने लगी। तभी लखनऊ-हुसैनगंज क्षतिग्रस्त मार्ग में गड्ढे में जाने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर आबूनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में यात्रियों को मामूली च  ोटें आई हैं। सभी यात्री मौके से चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed