{"_id":"a2963f91c60c4412b8df76ffd82bc38b","slug":"detain-vehicles-speed-at-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड चेकर से रोकेंगे हाइवे पर रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड चेकर से रोकेंगे हाइवे पर रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर महोत्सव का दीदार करने वालाें के लिए वाहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। गैर शहरियों के लिए बसों का इंतजाम होगा जबकि शहरियों के लिए विक्रम टेंपो मुहैया कराएं जाएंगे। हाइवे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों पर लगाम कसने के लिए स्पीड चेकर प्वाइंट बनेंगे ताकि इनकी रफ्तार पर अंकुश लगा कर आयोजन को हादसा रहित बनाया जा सके।
विज्ञापन
मंगलवार को बंगले में डीएम राकेश कुमार ने मीडिया से बातें साझा कीं। छह फरवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले फतेहपुर महोत्सव में शिकरत करने वाली संभावित भीड़ को आवागमन में दिक्कतें न उठानी पड़ें, इसके लिए वाहन व्यवस्था कराए जाने की बात कही। बताया कि बिंदकी, जहानाबाद व खागा समेत अन्य कस्बों से आने वाली जनता को निर्धारित किराए पर प्राइवेट बसों की उपलब्धता कराई जाएगी।
विज्ञापन
जबकि शहरियों के लिए विक्रम उपलब्ध होंगे। शहर के हरेक छोर से इनके संचालन के लिए रूट चयनित करने की बात करते हुए कहा कि चूंकि कार्यक्रम देररात तक चलेंगे, लिहाजा कार्यक्रम समाप्त होने के आधा घंटा बाद तक वाहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बिंदकी, जहानाबाद व खागा के लिए तीन-तीन बसें उपलब्ध होंगी जबकि शहरियों को आयोजन स्थल लाने से लेकर गंतव्य तक छोड़ने के लिए पर्याप्त विक्रमों की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि चूंकि कार्यक्रम खत्म होने के बाद वाहनों को हाइवे की ओर से गंतव्य तक जाने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से हाइवे पर तेज गति से चलने वाले वाहनों की चाल पर काबू रखने के लिए शहर सीमा के अंदर स्पीड चेकर प्वाइंट काम करेंगे। वाहनों से आयोजन में दखल न पड़े इसके लिए बकायदा स्टैंड प्वाइंट बनाए जाने की बात कही। यह प्वाइंट विज्ञान भवन के पास होंगे।
फतेहपुर महोत्सव में बड़ी संख्या में निजी वाहनों से आने वाले लोगों के लिए वाहन स्टैंड की सुविधा भी होगी। साइकिल स्टैंड पर पांच रुपये का किराया देना होगा। जबकि बाइक के लिए यह किराया 10 रुपया और चार पहिया की पार्किंग का शुल्क 20 रुपया होगा। डीएम ने नगर पालिका स्तर पर वाहन स्टैंड चलाने जाने की बात कही।
फतेहपुर महोत्सव परिसर में ही स्टाल आदि लगाए जा सकेंगे। डीएम ने साफ कर दिया कि ज्वालागंज से लोधीगंज के बीच सड़क के दोनों छोर पर कोई स्टाल नहीं लगने दिया जाएगा। स्टाल केवल आयोजन स्थल पर ही लगाए जा सकते हैं।
फतेहपुर महोत्सव को व्यवस्थित रूप देने के लिए डीएम ने विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद एआरटीओ प्रशासन बीएल त्रिपाठी व प्रवर्तन संजय कुमार से इस दिन मुस्तैद रह करके व्यवस्थाओं को चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए।