{"_id":"6ad12a75089ffd3a3301b909","slug":"details-sought-regarding-the-procurement-and-payment-for-6000-fuse-sets-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-164590-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छह हजार फ्यूज सेटों की खरीद और भुगतान का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छह हजार फ्यूज सेटों की खरीद और भुगतान का मांगा ब्योरा
विज्ञापन
फतेहपुर। विद्युत निगम में फ्यूज सेटों की खरीद और आपूर्ति का मामला सूचना के अधिकार (आरटीआई) तक पहुंच गया है। मानव लोक अधिकार सेवा संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह कछवाह ने फतेहपुर, खागा और बिंदकी क्षेत्रों में करीब छह हजार फ्यूज सेट खरीदे जाने का उल्लेख करते हुए पूरी प्रक्रिया का ब्योरा मांगा है।
आरटीआई के तहत संबंधित फर्मों के नाम, टेंडर प्रक्रिया, खरीद की तारीख, प्रति सेट कीमत और आपूर्ति की वास्तविक स्थिति की जानकारी मांगी गई है। किस फर्म को कितने फ्यूज सेटों की आपूर्ति का जिम्मा दिया गया और इसके सापेक्ष कितनी धनराशि का भुगतान हुआ। जीएसटी और भुगतान से जुड़े अभिलेखों का ब्योरा भी मांगा गया है।
आवेदक ने फ्यूज सेटों में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता और उनके उपयोग की स्थिति से संबंधित जानकारी मांगी है। शिकायत में दावा किया गया है कि कुछ स्थानों पर फ्यूज सेटों का इस्तेमाल नहीं हुआ और सामग्री पड़ी हुई है। ऐसे में स्टॉक रजिस्टर, आपूर्ति रिपोर्ट और स्थापना से जुड़े अभिलेखों से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।