फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dengue testing facility will be available in Bindki CHC from today.

Fatehpur News: बिंदकी सीएचसी में आज से मिलेगी डेंगू जांच की सुविधा

Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dengue testing facility will be available in Bindki CHC from today.
फतेहपुर। जिला अस्पताल और बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू जांच के लिए एलाइजा मशीनें लग गई हैं। जिला अस्पताल में जांच किट और अन्य उपकरणों का अभी इंतजार हो रहा है। जबकि बिंदकी सीएचसी में जांच की सुविधा आज यानि शुक्रवार से मिलने लगेगी। इससे कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज जाने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में हर साल मच्छरजनित रोगों से लोग पीड़ित होते हैं। इस बार भी जिले के कई गांव संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों को डेंगू की आशंका पर जांच के लिए कानपुर व लखनऊ भेजा जा रहा है। कई लोग प्रयागराज भी जा रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू की जांच करा रहे हैं। इसमें अधिक खर्च होता है। इसे देखते हुए जिले में डेंगू जांच के लिए दो एलाइजा जांच मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। एक मशीन जिला अस्पताल की बीएसएल-2 लैब में स्थापित कर दी गई है। किट और उपकरण आते ही डेंगू जांच की सुविधा यहां भी मिलने लगेगी।
विज्ञापन

बिंदकी सीएचसी में अब डेंगू की जांच आज से निशुल्क कराई जा सकेगी। एलाइजा जांच से मात्र दो घंटे में ही जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति इस सुविधा का लोकार्पण करेंगी। शुरुआती दौर में मशीन के साथ डेंगू की जांच करने के लिए आवश्यक केमिकल उपलब्ध नहीं थे। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने 25 हजार रुपये से रीजेंट लिक्विड समेत अन्य जरूरी सामग्री मुहैया करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जिला अस्पताल में डेंगू जांच के लिए एलाइजा जांच मशीन आ गई है। मशीन में लगने वाले रीजेंट लिक्विट (किट) व दो अन्य उपकरण नहीं मिले हैं। इनके लिए मांग पत्र भेजा गया है। जल्द ही मिलने की उम्मीद है। किट व उपकरण प्राप्त होते ही सुविधा मिलने लगेगी।
- डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed