{"_id":"687a9ec1d6de392ec809db3c","slug":"demolished-encroachment-street-pavement-empty-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-137510-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ढहाया गया अतिक्रमण, सड़क-फुटपाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ढहाया गया अतिक्रमण, सड़क-फुटपाथ खाली
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज में नगर पालिका टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शुक्रवार को नगर पालिका की टीम पहुंचते ही दुकानदारों ने दुकानों के सामने का अपना अस्थाई अतिक्रमण स्वयं हटा लिया।
शहर के ज्वालागंज में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका कारण फुटपाथ पर दुकानदारों का अतिक्रमण है। प्रयागराज और कानपुर जाने वाली रोडवेज बसें जीटी रोड पर खड़ी होकर सवारियां भरती हैं। ऐसे में आवागमन प्रभावित होता है। इसके बाद सवारियां बैठाने के लिए बड़ी तादाद में ई रिक्शे खड़े रहते हैं, जिससे जाम की समस्या पैदा होती है। दोपहर 12 बजे नगर पालिका की टीम के साथ कोतवाली पुलिस ज्वालागंज पहुंची, तो दुकानदारों ने दुकानों के सामने डाले गए तिरपाल और टीन शेड हटाने शुरू कर दिए। इसके बाद नगर पालिका की टीम दोबारा अतिक्रमण करने पर दुकान के बाहर रखी सामग्री जब्त करने की चेतावनी देकर चली आई। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि लोधीगंज का अतिक्रमण अभी नहीं हट पाया है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस होने के कारण अतिक्रमण हटाने के लिए बाद में तिथि तय की जाएगी।