{"_id":"6a1dd115fb890ff186098714","slug":"demand-from-dm-to-open-the-lock-of-the-church-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155898-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चर्च का ताला खुलवाने की डीएम से मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चर्च का ताला खुलवाने की डीएम से मांग
विज्ञापन
फोटो-32-कलेक्ट्रेट में मौजूद ईसाई समाज के लोग। संवाद
फतेहपुर। देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस्बिटेरियन चर्च को खुलवाने की मांग को लेकर ईसाई समाज के लोगों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। चर्च के पादरी सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 1858 में स्थापित यह प्राचीन चर्च पिछले कई महीनों से बंद है। इसकी चाबी राधानगर पुलिस के पास है। ताला बंद होने से चर्च में नियमित प्रार्थना नहीं हो पा रही है।
उन्होंने बताया कि चर्च परिसर स्थित पादरी आवास का गेट तोड़कर आवास विकास निवासी राजेंद्र कुमार मिश्रा ने अपना गेट लगा दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पादरी आवास पर राजेंद्र का ताला लगा हुआ है।
आरोप है कि 23 मई को चर्च की क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। तभी राजेंद्र कुमार मिश्रा करीब 50 लोगों के साथ पहुंच गए और निर्माणाधीन दीवार गिराकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद से निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
विज्ञापन
पादरी ने बताया कि दीवार टूटी होने से अराजक तत्व चर्च परिसर में प्रवेश कर नशाखोरी करते हैं। इस मौके पर क्रिस्टोफर विजय लाल, अनिल जार्ज, आकाश राबर्टसन और बबिता लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।