फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand for registration of murder case

एसपी से हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Wed, 28 Sep 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for registration of murder case
पुलिस आफिस में शिकायत करने पहुंची बच्चों को गोद में लिए मृतक की पत्नी व ग्रामीण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शौचालय में मृत मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से पहले परिवार के लोग एसपी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

एसपी से हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने पहले हुई मारपीट में धाराएं बढ़ाने के आदेश दिए। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मलवां थाना क्षेत्र के सराय शहजादा निवासी शालू देवी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पति रोशन सिंह पर की 23 अप्रैल 2022 की रात गांव के पप्पू उर्फ विद्या चरन, मुन्नू, पिंटू समेत पांच लोगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राणघातक चोट होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। हल्की धाराओं में मुकदमा लिखा था। पुरानी रंजिश के चलते ही पति की 24 सितंबर की रात खेत जाते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी और शव को
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके घर के बाहर शौचालय में छिपा दिया।
प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
दुष्कर्म का आरोप लगाया
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती ने गांव के प्रधान उसके भाई और कोटेदार पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 20 सितंबर की शाम जंगल में चारा लेने जा रही थी, तभी गांव के प्रधान, उसके भाई और कोटेदार ने जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी से उसे अगवा कर लिया। जंगल में ले जाकर तमंचा के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है।
थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 24 सितंबर को युवती के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी की खुन्नस में झूठे आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने लोगों के बहकावे पर आरोप लगाने की बात स्वीकार की है।संवाद
जहर खाने वाली महिला की मौत
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी वीरेंद्र की पत्नी सविता देवी (30) ने घरेलू विवाद के चलते सोमवार को जहरीला पदार्थ खाया था। महिला की कानपुर हैलट में मंगलवार को मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)

भूसी लदा ट्रक पलटा
चौडगरा। ओवरब्रिज के पास भूसी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक दबकर घायल हो गया। पीआरवी कर्मियों ने कल्यानपुर निवासी चालकचंद्र प्रकाश और खलासी छोटेलाल को बाहर निकाला। पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed