फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Delhi-Howrah route was handed a three-hour train

तीन घंटे थमा रहा दिल्ली-हावड़ा ट्रेन रूट

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Howrah route was handed a three-hour train
train - फोटो : Demo Pic.
मलवां औद्योगिक एरिया को गई यूपीपीसीएल की हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर रेलवे की डाउन लाइन की ओएचई लाइन पर गिर गया। इससे डाउन लाइन की ट्रेनें जहां-तहां ठहर गईं। वॉकी टॉकी से यह सूचना प्रसारित होते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। तब तक पीछे आ रही ट्रेनों को भी जहां थीं, वहीं रोक दिया गया।
विज्ञापन



पैसेजर ट्रेन शटल को मौहार गांव के पास और तूफान एक्सप्रेस को बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन पर करीब तीन घंटे खड़ा करना पड़ा। इसी तरह नई-दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी समेत पांच राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को भी बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन से पहले औंग और करबिगवां रेलवे स्टेशनों पर ब्रेक लेना पड़ा।
विज्ञापन


कई गाड़ियां कानपुर सेंट्रल पर भी रोकी गईं। इससे रेल यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। इधर, स्थानीय रेल प्रशासन का लाइन बहाली न हो पाने की इत्तला पर कानपुर के डीई राहुल त्रिपाठी और इलाहाबाद के एई एसके सक्सेना अपनी टीम लेकर रात 10:30 बजे मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की कवायद के बाद इंजीनियरिंग सेक्शन ने कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि एचटी लाइन का इंसुलेटर ओएचई लाइन पर गिरने से तीन घंटे तक डाउन लाइन बाधित रही। लाइन बहाली के बाद ट्रेनें गंतव्य की ओर बढ़ सकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed