{"_id":"2547aae37292634a65587aa5eae1200a","slug":"deepak-and-vineeta-run-the-fastest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक और विनीता दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक और विनीता दौड़े सबसे तेज
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
मंजिल उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है...। कुछ ऐसा ही जज्बा दिखा जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे परिषदीय स्कूलों के बच्चों में।
प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने जो स्फूर्ति दिखाई उसे देख अफसर दंग रह गए।
बुधवार को 12वीं वाहिनी पीएसी मैदान में तीन दिवसीय चलने वाली जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर और गैस का गुब्बारा छोड़कर किया। तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
भिटौरा और ऐरायां ब्लाक के परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने पीटी का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की स्फूर्ति देख अधिकारी कहने को मजबूर हो गए कि गांव की मिट्टी में जो दम है, वह कहीं नहीं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि निर्णायक मंडल प्रतिभावान बच्चों को चयनित करें और उन्हें आगे बढने में मार्गदर्शन करें। बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाए, जिससे वह अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने टीचरों को कर्तव्यों का बोध कराते हुए कहा कि वह समय से विद्यालय जाएं और बच्चों को शिक्षित करें। प्रतियोगिता में सभी ब्लाकों के बच्चे मौजूद रहे।
पहले दिन 50, 100, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो की प्रतियोगिताएं हुई। 600 मीटर दौड़ का फाइनल कराया गया, इसमें जूनियर हाईस्कूल कुंभीपुर हथगाम के दीपक मौर्य सबसे तेज दौड़ते हुए प्रथम रहे जबकि सदगुरु जूनियर हाईस्कूल दूधी कगार मलवां के गोविंद ने द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल समसपुर खजुहा की विनीता प्रथम, जूनियर हाईस्कूल पखरौली बहुआ की सीमा देवी द्वितीय रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पीएसी सेनानायक रतनकांत पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल, वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर द्विवेदी, पुष्पराज पटेल, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, उमेश त्रिवेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अनुराग मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, बृज गोपाल दुबे मौजूद रहे।