फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Debris falling from the roof of Aung Overbridge, increasing the risk of accident

Fatehpur News: औंग ओवरब्रिज की छत से गिर रहा मलबा, हादसे का खतरा बढ़ा

Sun, 11 Jan 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Debris falling from the roof of Aung Overbridge, increasing the risk of accident
फोटो-01-औंग ओवरब्रिज की छत में दिखाई पड़ रही सरिया। संवाद
फतेहपुर। औंग में पांच वर्ष पहले बने ओवरब्रिज की छत से सीमेंट का मलबा टूटकर गिरने लगा है। मोटी परतें गिरने से कभी भी कोई राहगीर या दुकानदार घायल हो सकता है लेकिन एनएचएआई की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में बने इस ओवरब्रिज के नीचे का लगभग एक वर्गमीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। आए दिन मलबा गिरने से खतरा बना हुआ है। शनिवार को भी छत से बड़ी मात्रा में सीमेंट टूटकर नीचे गिरा। इसमें कई दुकानदार और राहगीर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

ओवरब्रिज की छत में कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं। पहले भी सीमेंट के बड़े टुकड़े गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब छत के अंदर की सरिया भी दिखाई देने लगी है जो निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औंग निवासी रोहित, शिवम सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से ओवरब्रिज का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी घटना तो सकती है। ओवरब्रिज की गुणवत्ता और क्षमता की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है।
--------------
एनएचएआई की मोबाइल यूनिट ने औंग ओवरब्रिज की रिपोर्ट दी थी। पुल की छत का छोटा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उसकी मरम्मत शुरू है। क्षतिग्रस्त होने की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी।


- पंकज यादव, प्रोजक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई।

फोटो-01-औंग ओवरब्रिज की छत में दिखाई पड़ रही सरिया। संवाद

फोटो-01-औंग ओवरब्रिज की छत में दिखाई पड़ रही सरिया। संवाद

फोटो-01-औंग ओवरब्रिज की छत में दिखाई पड़ रही सरिया। संवाद

फोटो-01-औंग ओवरब्रिज की छत में दिखाई पड़ रही सरिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed