फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dead body,youth,found,fathepur news

निचली गंगा नहर से युवक का शव बरामद

Tue, 26 Jan 2021 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
dead body,youth,found,fathepur news
बिंदकी। निचली गंगा नहर से सोमवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों में शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि शव कहीं से बहकर आया है। युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का अंदेशा है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव किनारे से निचली गंगा नहर निकली है। नदी में चरवाहों सोमवार दोपहर एक शव उतराता देखा। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला। मृतक युवक की उम्र करीब 30 साल होने का अनुमान है। युवक नीले रंग की कैप लगी गर्म टी शर्ट, नीला लोअर और एक हाफ स्वेटर पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले में हल्की चोट का निशान थे। ग्रामीणों ने अंदाजा लगाया कि उसकी हत्या के बाद शव फेंका गया है। सीओ योगेंद्र मलिक और कोतवाल सत्येंद्र सिंह मौके पर आकर जांच की।
कोतवाल ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना है। अंदाजा है कि कहीं से बहकर आया है। सीओ ने बताया कि डीसीआरबी सेल और पड़ोसी जिलों की पुलिस को शव का फोटो भेजा गया है। ताकि उसकी पहचान हो सके।
एक पखवारे में पांचवां शव बरामद
नहर व रजबहों में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। जिले में अब तक पांच शव मिल चुके है, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में 21 जनवरी को महिला का निर्वस्त्र शव मिला था।

आज दूसरा शव युवक का बरामद हुआ है। इससे पहले असोथर प्रतापनगर झाल से युवक का शव का मिला था। औंग छिवली नदी से महिला का हत्या कर फेंका गया शव मिला था। शहर के सनगांव से युवक का शव बरामद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed