फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of missing youth found in pond, suspicion of murder

Fatehpur News: लापता युवक का तालाब से मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 25 Aug 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in pond, suspicion of murder
खखरेरू। लापता युवक का 18 घंटे बाद तालाब में शव मिला। गले में फंदे का निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वह कुछ मित्रों के साथ घर से निकला था। उसके पास से रुपये भी गायब हैं। फील्ड यूनिट ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंजना कबीर निवासी छोटा का पुत्र सोनू गिहार (35) कपड़ों की फेरी लगाता था। वह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। ग्रामीणों ने उसे गांव के दो-तीन लोगों के साथ दोपहर को घूमते देखा था। वह शाम को घर नहीं पहुंचा। मुबारकपुर गेरिया गांव स्थित तालाब में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह युवक का शव देखा। परिजन घटनास्थल पहुंचे। उसके गले में फंदा कसने का निशान दिखा। निशान देखकर हत्या के बाद शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई गई है। उसका पत्नी लक्ष्मी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी बच्चों के साथ मायके प्रतापगढ़ जिला नवाबगंज थाने के परियावां में कई महीनों से रहती थी। वह दो दिन पहले ससुराल गया था। मां प्रेमा देवी ने बताया कि ससुराल से लौटने के बाद 10 हजार रुपये में बाइक बेची थी। बाइक बेचने की रकम भी साथ लेकर घर से निकला था। उसके पास से रुपये नहीं मिले हैं। ग्रामीण युवक के दोस्तों पर हत्या का शक जता रहे हैं। उधर, परिवारिक विवाद को लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है। फील्ड यूनिट टीम मौके की जांच करने पहुंची है। सूचना पर पत्नी लक्ष्मी,पुत्र लकी, बंटा, पुत्री चांदनी भी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed