फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of missing nurse found in Ganga, no clue of son

Fatehpur News: लापता नर्स का शव गंगा से मिला, बेटे का सुराग नहीं

Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing nurse found in Ganga, no clue of son
खागा। नौ अगस्त से लापता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में तैनात स्टाफ नर्स सुमन रानी का शव रात करीब आठ बजे गंगा नदी में मिला है। बेटे प्रखर गुप्ता का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने सुमन रानी के शव की पहचान की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट पर खागा कोतवाल तेज बहादुर सिंह फोर्स के साथ रविवार दोपहर को पहुंचे। परिजनों को साथ खोजबीन शुरू कराई। लखन दास बाबा की कुटी के पास कपड़े बदलने वाले कमरे से सुमनरानी की साड़ी व प्रखर के कपड़े मिले। इसके बाद नदी में खोजबीन चालू की गई। गंगा की बीच धारा में शाम को महिला का शव बहता देखा गया। पुलिस ने स्थानीय नाविकों के जरिए करीब आठ बजे शव को बाहर लेकर आ सकी। मौके पर मौजूद बेटी कीर्ति गुप्ता व रिश्तेदारों ने सुमन रानी की पहचान की। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि नर्स सुमन रानी का शव गंगा में मिला है। लापता बेटे की तलाश जारी है। तेज बहाव और बाढ़ होने के कारण खोजबीन में दिक्कत आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण भी साफ हो जाएगा।
विज्ञापन




इनसेट-
परिजनों को अनहोनी की थी आशंका
खागा। नौ अगस्त से लापता सुमन रानी और उसके पुत्र प्रखर के गायब होने की सूचना 11 अगस्त की दोपहर पुत्री कीर्ति गुप्ता ने कोतवाली में दी थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। सरकारी आवास में मां और पुत्र रहते थे। उनका कहीं आना-जाना नहीं होता था। दोनों के मोबाइल एक साथ बंद हुए। खोजबीन में परिजनों को कोई जानकारी नहीं हो रही थी। परिजन घबराए हुए थे। अब सुमन रानी ने खुदकुशी की या फिर कोई साजिश के तहत घटना हुई कि यह हालात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होंगे। परिजन सुमन रानी के पास खुदकुशी का कोई कारण नहीं होना बता रहे हैं। परिवार सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। पुलिस ने एक युवक को शंका पर पूछताछ के लिए बुलाया है। युवक सीएचसी हरदो स्थित सुमन रानी के आवास में आता-जाता रहता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed