{"_id":"694ee2eeeb45d5b1ab084aa4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-floating-in-a-well-suspicion-of-murder-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146324-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कुएं में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कुएं में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कलां गांव में स्थित कुएं में युवक का शव शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उतराता देखा। पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलवाया और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव करीब पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आंबापुर-हथगाम मार्ग पर मोहम्मदपुर कलां गांव निवासी जुल्फकार अली उर्फ बउवा का खेत है। खेत के नजदीक हबीब उल्ला का कुंआ है। शुक्रवार सुबह कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने झांककर देखा तो शव उतरा रहा था।
पुलिस की मौजूदगी में दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव पानी में पड़ा होने से काफी फूल गया था। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना है। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। शव की शिनाख्त के लिए फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जिले में लापता लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।