फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dead body found at railway track

रातभर लापता रहे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Sun, 27 Jun 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
dead body found at railway track
चौडगरा। शनिवार की रात करीब दस बजे घर का सामान खरीदने निकले युवक की लाश मौहार रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह मिली। परिजन रात भर उसे खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के माहौर गांव में रेलवे लाइन के दोनों ओर बस्ती है। शनिवार रात 10 बजे किसान रामशंकर (40) घरेलू सामान खरीदने के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। रविवार सुबह रेलवे गेट नंबर-62 के सामने झाड़ियों के पास उसका शव मिला। इसकी खबर जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे द्वारा गेट नंबर-62 को बंद कर दिया गया है और यहीं पर अंडरपास बनाया जा रहा है। रामशंकर की पत्नी सूरजकली ने बताया कि उसके पति की कमाई से पूरे परिवार का भरण-पोषण हो रहा था। उसके सात बच्चे हैं। इसमें पांच बेटियां शिवानी, अंजलि, कुसुमा, गुड़िया, आकांक्षा व दो पुत्र सर्वेश और सत्यम हैं। सास बृजरानी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed