{"_id":"646fa58936c6b5dcb90669d6","slug":"dead-bodies-of-five-peacocks-found-in-the-field-fatehpur-news-c-12-1-252512-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पानी की कमी से पांच मोरों की मौत, खेत में मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पानी की कमी से पांच मोरों की मौत, खेत में मिले शव
विज्ञापन
बघौली(हरदोई)। गर्मी परिंदों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। गुरुवार को पानी की कमी से पांच मोरों की मौत हो गई। उनके शव खेत में पड़े मिले। पुलिस और वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
बघौली थाने की पुलिस को गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने भवानीपुर मजरा हडहा में राज किशोर के खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव पड़े देखे। सूचना के बाद डीएफओ शशीकांत अमरेश, रेंजर शिव प्रकाश कुरील, वन दरोगा देवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डीएफओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी की कमी बताया गया है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि मोर कई दिन से प्यासे थे और पानी न मिलने के कारण उनकी मौत हुई है। फिर भी अन्य पहलुओं के मद्देनजर जांच की जा रही है।