फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Darkness in about 150 houses for four days

Fatehpur News: चार दिनों से करीब 150 घरों में अंधेरा

Thu, 27 Jun 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Darkness in about 150 houses for four days
फोटो-22- गांव में फुंका रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन

- ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी अधिकारी बेपरवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में बिजली के बिना लोगों का जीना दूभर हो जाता है। गौरा गांव में चार दिनों से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। इसकी वजह करीब 150 घरों की बिजली बंद है। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में टीवी, पंखे, कूलर, सबमर्सिबल पंप समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बन चुके हैं। उमस भरी गर्मी में लोग सड़कों पर टहलकर समय गुजार रहे हैं। वहीं पानी के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है। अभी विभाग ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर की कोई सुध नहीं ली है। गांव निवासी संदीप सिंह, राकेश सिंह, कमल निषाद, रामराज, सुजीत सिंह, धीरेंद्र, मुन्ना, कमल समेत ग्रामीणों ने बताया कि 63 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंका पड़ा है। इसकी सूचना जेई रवि कुमार पटेल को दी जा चुकी है। ऑनलाइन शिकायत भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जेई रवि कुमार पटेल ने बताया कि वर्कशाॅप से ट्रांसफार्मर के लिए कहा गया है। मिलने पर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed