फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cut the wife to the ax in two halves

पत्नी को कुल्हाड़ी से दो हिस्सों में काट डाला

Fri, 26 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 26 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cut the wife to the ax in two halves
मौके की जांच करते एसएचओ व पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala

थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर रेकउहा गांव में बरगदाही पर्व के दिन ही एक पति ने पत्नी को कुल्हाड़े से दो हिस्सों में काट डाला। वह मायके से पति की लंबी उम्र की कामना करने दो माह बाद ससुराल आई थी। हत्याकांड के बाद आरोपी भाग निकलो। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर मजरे संवत गांव निवासी शीतल प्रसाद की बेटी उर्मिला (36) की 2002 में पैगंबरपुर रेकउहा निवासी वीरेंद्र पाल पुत्र देशराज से शादी हुई थी। वीरेंद्र मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वह विधानसभा चुनाव में मतदान के  लिए 23 फरवरी को मुंबई से लौटकर आया था। करीब दो माह पहले उर्मिला अपने मायके चचेरी बहन की शादी में चली गई थी। पति की लंबी उम्र के लिए बरगदाही की पूजा के लिए बुधवार शाम अपने भाई गोविंद के साथ ससुराल लौटी थी। गोविंद ने बताया कि बहनोई और बहन के बीच शाम को विवाद हुआ था।
विज्ञापन


किसी तरह बहनोई को शांत कराने के बाद वह घर लौट गया था। उर्मिला सुबह पूजापाठ की तैयारी कर रही थी। उनके बीच आपसी विवाद फिर शुरू हो गया। तभी तैश में आकर वीरेंद्र ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। इसके बाद हत्यारोपी भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर वह लोग रेकउहा पहुंचे। घटना की खबर पर एसएचओ चंद्रभान सिंह पहुंचे। उन्होंने उर्मिला की लाश दो टुकड़ों में बरामद की। वहीं, पास में खून से सनी कुल्हाड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में देशराज ने बताया कि मुंबई से लौटते वक्त वीरेंद्र बहू से मोबाइल पर बात करना चाह रहा था लेकिन बात नहीं हो सकी थी। बेटे ने बहू को घर में किसी दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करते देखा था। तभी वह भड़क उठा था। उसने बहू के चरित्र पर आरोप लगाए थे। इसे लेकर ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बेटे ने गुरुवार को उन्हें भी घर से भगा दिया था। वह पत्नी चंद्रकली व पौत्री स्नेहा के साथ बेटी के घर जा रहे थे। रास्ते में बहू की हत्या की खबर मिली। एसएचओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या आपसी विवाद के चलते की गई है। विवाद के कारण की छानबीन की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed