{"_id":"2f88c4ccdde3b37ba06b76c341e6c916","slug":"cut-from-chapd-killed-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को चापड़ से काट कर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को चापड़ से काट कर मौत के घाट उतारा
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा गांव में शराबी पति ने नवविवाहित पत्नी को चापड़ से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों के सामने आरोपी चापड़ लहराते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
एएसपी, सीओ ने घटना स्थल का जायजा लिया। मायके पक्ष ने दहेज के खातिर प्रताड़ित करके मारपीट और हत्या करने की तहरीर दी है। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
औंग थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ बड़कऊ द्विवेदी के छोटे पुत्र विष्णुदेव द्विवेदी की डेढ़ वर्ष पहले बांदा जनपद के पैलानी गांव निवासी ओम प्रकाश दीक्षित की पुत्री रिंकी दीक्षित (19) से शादी हुई थी।
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले एक पुत्र हुआ है। शादी के बाद ही परिवारीजनों से अलग पत्नी के साथ विष्णुदेव पधारा गांव थाना बकेवर में रहने लगा था। दोपहर के साढ़े दस बजे करीब किसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ था। घर के बाहर छप्पर के नीचे रिंकी चूल्हे में खाना पका रही थी।
तभी पति ने चापड़ से पत्नी पर हमला कर दिया। चेहरे पर ताबड़तोड़ हमले किए। चूल्हे के पास ही रक्त रंजित होकर महिला गिर पड़ी। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों के सामने चापड़ लहराकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर औंग थानेदार अजय सेठ मौके पर पहुंचे। एएसपी रामप्रकाश सिंह और सीओ अनुराग दर्शन भी घटना की पड़ताल करने पहुंचे।
घटना की छानबीन और ग्रामीणों की बयान दर्ज किए गए। सूचना पर मृतका के पिता और मायके पक्ष के लोग पहुंचे। उनका घटना देखकर हाल बेहाल हो गया।
एएसपी के आदेश पर बकेवर एसओ राजेंद्र सिंह शाम को मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मुकदमे की कार्रवाई की। मृतका के पिता ने बताया कि दामाद शराब का लती था। वह अक्सर नशेबाजी के चक्कर में बेटी की बेरहमी से पिटाई करता था। उसकी बेटी को दहेज में रुपये लाने की मांग करता था। इसी वजह से उसको मौत के घाट उतार दिया। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।