फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   cultural

फतेहपुरः रंगोली बनाई, दीप सजाए, डांडिया

Sat, 22 Oct 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
cultural
लिल्स बगिया पटेल इंटर कालेज में डांडिया नृत्य करती शिक्षिकाएं व अभिभावक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दिवाली अवकाश के पहले स्कूलों में रंगोली और दिवाली प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली और दीपक तैयार किए। लिल्स बगिया पटेल इंटर कॉलेज में डांडिया पर छात्राएं झूमीं।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में दीपक सजाओ प्रतियोगिता में छात्र व छात्राओं ने दीपक सजाए। स्कूल व्यवस्थापक संजय श्रीवास्तव ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। साईं सिटी इंटर कॉलेज और मां सरस्वती ज्ञान मंदिर जयराम नगर में रंगोली प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग में कशिश और अनुष्का प्रथम, जूनियर वर्ग में शुचिता ने पहला स्थान पाया। रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मोनी गुप्ता ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

आनंद बिहारी मेमोरियल पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य निर्मल शुक्ला ने रंगोली की सराहना की। ज्ञान स्थली विद्या मंदिर कृष्ण बिहारी नगर वर्मा चौराहा में बच्चों ने रंगोली सजाई। दीपक सजाओ प्रतियोगिता भी हुई। प्रधानाचार्य सुमन श्रीवास्तव ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। प्रबंधक उमा शरण गुप्ता ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संजना द्विवेदी, एकता गुप्ता ने बच्चों को दिवाली पर पटाखे न दागने की सीख दी। रंगोली प्रतियोगिता में वशिष्ठ ग्रुप प्रथम, अर्जुन ग्रुप को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में धनतेरस और दीपावली बच्चों ने उल्लास के साथ मनाई। इस दौरान फूल और पत्तियों से रंगोली बनाई। कक्षा तीन के बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाई। इस मौके पर रसोईया माता व अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बच्चों को प्रदूषण रहित दिवाली बनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed