फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   cultural

फतेहपुरः गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 27 Aug 2022 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
cultural
फतेहपुर। भदई अमावस्या पर ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं ने ओमघाट, भिटौरा के बलखंडी और पक्के घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। नौबस्ता, असनी के घाट पर भी स्नान कर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

भिटौरा के पास उत्तरवाहिनी ओमघाट पर भोर पहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बलखंडी घाट पर मौजूद पुरोहितों को गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-दक्षिणा दी। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने दूध, शहद, अक्षत, रोली, चंदन, पुष्प, धूप, दीप समर्पित कर मां गंगगा का विधि-विधान से पूजन किया। ओमघाट के शिवमंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार की मंगल कामना की। गंगा तट परिसर में सबसे ज्यादा दुकानें महिलाओं से संबंधित सामग्री की रहीं।
विज्ञापन

मेले में फाइबर के बर्तनों व मशीन से नाम गोदने वालों की चांदी रही। खाने पीने की दुकानों में भीड़ नजर आई। प्रेमनगर संवाद के अनुसार नौबस्ता गंगा घाट में भक्तों ने गंगा स्नान किया। नजदीक व दूर दराज गांवों के भक्त ट्रैक्टर ट्राली, टेंपो, कार, मोटरसाइकिल व साइकिलों से स्नान के लिए पहुंचे। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed