फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crops submerged due to khandi cutting in Khaga Rajbaha

खांदी कटने से दर्जनों बीघे फसल में भरा पानी

Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to khandi cutting in Khaga Rajbaha
हुसैनगंज क्षेत्र के खागा रजबहा में खांदी कटने से खेतों में भरा पानी - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। खागा रजबहा में खांदी कटने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई। किसानों की सूचना पर सिंचाई विभाग ने खांदी पाटने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

भिटौरा ब्लाक के सैंबसी गांव के सामने शुक्रवार रात खागा रजबहा में खांदी कट गई। इससे क्षेत्र के सैकड़ों बीधा खेतों में पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गईं। गनीमत यह रही कि खांदी का पानी नाले के रास्ते से अखनई झील में जाने लगा।

ऐसे में पानी जल्दी ही उतर जाने के उम्मीद है। सूचना पर सिंचाई विभाग ने नहर का पानी रोक दिया और खांदी बांधने का काम शुरू हो गया है। सैंबसी के किसान धर्मराज लोधी ने बताया कि खांदी कटने से चार बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। खांदी से जगतपाल, रोहित, जगरूप, रघुराज सहित दर्जनों किसानों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed