फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Criminals robbed an air force personnel's house posing as electricians

Fatehpur News: बिजलीकर्मी बनकर बदमाशों ने वायुसैनिक के घर में की लूट

Wed, 20 Aug 2025 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 20 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Criminals robbed an air force personnel's house posing as electricians
फोटो-32-लूट के बाद गमगीन बैठीं रागिनी व श्वेता। संवाद
फतेहपुर। बिजली कर्मी बनकर घर में घुसे बदमाशों ने मंगलवार दोपहर वायुसैनिक के परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर लूट लिए। घर की बुजुर्ग महिला ने बदमाशों की ओर फायर किए जाने की बात कही है, जबकि पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। महिला के एक पैर में छर्रे लगने का निशान भी है। घटनास्थल पर एएसपी व सीओ सिटी भी पहुंचे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मोहल्ला निवासी आशा सिंह का बड़ा बेटा आंजनेय सिंह दिल्ली में वायुसैनिक है। वह पत्नी-बच्चों के साथ वहीं रहता है। छोटा बेटा अन्वित शिक्षक है। वह पत्नी श्वेता के साथ आशा सिंह के साथ रहता है। आशा सिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह बाहर के कमरे में पड़ोसी की बेटी महिमा (13) व आठ माह की पौत्री के साथ थीं। खागा मर्दनपुर निवासी रिश्ते में भतीजी रागिनी व बहू श्वेता घरेलू काम कर रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान गेट खटखटाए जाने पर आशा सिंह दरवाजे पर पहुंचीं। आशा के मुताबिक, गेट के बाहर दो युवक थे, उन लोगों ने कहा कि बिजली बिल चेक करने आए हैं। गेट खोलते ही दोनों अंदर घुस आए और आशा व महिमा को बंधक बना लिया। शोर सुनकर रागिनी व बहू श्वेता पहुंची। आरोप है कि विरोध करने पर आशा सिंह के पैर में गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आठ माह की बच्ची को गोली मारने की धमकी देकर आशा, रागिनी व श्वेता के जेवर उतरवाकर भाग निकले। परिजन घायल आशा सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दो महिलाओं के कान के टॉप्स, तीनों के गले की चेन, तीन अंगूठियां लूट ले जाने की बात बताई गई है। करीब जेवरों की कीमत छह से सात लाख आंकी जा रही है।
एएसपी महेंद्र पाल सिंह, सीओ सिटी गौरव शर्मा ने परिवार के सदस्यों के बयान लिए। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लूटपाट तो हुई है पर गोली लगने की बात समझ से परे है। फिलहाल महिला की चोट का परीक्षण कराया जा रहा है। फायर किए जाने के साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं। आशा सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

-----------

साइड स्टोरी
एयरगन से फायर करने ा पुलिस लगा रही अंदाजा
- सीसीटीवी फुटेज चेक करने में जुटी पुलिस
- खुलासे के लिए एएसपी ने चार टीमें की गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दिनदहाड़े घनी बस्ती में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने किन असलहों का इस्तेमाल किया है, यह भी सवाल बना हुआ है। महिला आशा सिंह की जांघ में घाव भी है। घाव में फायर इंजरी के निशान नहीं है। पुलिस एयरगन का घटना में इस्तेमाल करने का अंदाजा लगा रही है। पूरे मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
शहर का अमरजई मोहल्ला घनी आबादी के बीच का है। दिनदहाड़े ऐसी वारदात को लोग सोच भी नहीं सकते हैं। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी, इंटेलीजेंस, कोतवाली पुलिस, सर्विलांस टीम को लगाया है। पुलिस टीमें इलाके के चारों तरफ के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हैं।

इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि बदमाश एक बाइक से आए थे। एक बदमाश घर से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। घटना से करीब एक घंटे पहले से दो बदमाश घर के आसपास घूम रहे थे। बदमाश दोपहर में सन्नाटे का फायदा उठाकर घर में घुसे हैं। आशा सिंह साफ तौर पर फायर से चोट लगने की बात कह रही हैं। वहीं, पुलिस एयरगन से फायर की चोट होना मान रही है। इसी वजह से किसी तरह की आवाज भी नहीं हुई। एक छर्रा भी पुलिस को मिला है। पुलिस छर्रे की जांच कर रही है।

फोटो-32-लूट के बाद गमगीन बैठीं रागिनी व श्वेता। संवाद

फोटो-32-लूट के बाद गमगीन बैठीं रागिनी व श्वेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed