फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vigilance team caught taking bribe

विजिलेंस टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ा

Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team caught taking bribe
चकबंदी कानूनगो से पूछताछ करते विजिलेंस टीम के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बिंदकी। इलाहाबाद विजिलेंस टीम ने मंगलवार को तहसील दिवस में आए चकबंदी कानूनगो को तहसील गेट के सामने रिश्वत लेते दबोच लिया। विजिलेंस टीम ने कोतवाली में कानूनगो व सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम प्रभारी राम सुभगराम ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिजुरी निवासी आशीष तिवारी ने एसपी विजिलेंस को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बिंदकी चकबंदी कार्यालय में जमीन का पारिवारिक वाद दायर किया गया था, जिसकी पत्रावली जिला मुख्यालय में भेजी जानी थी। पत्रावली भेजने के नाम पर बिंदकी चकबंदी कानूनगो 11 हजार रुपये मांग रहे थे।

विज्ञापन


इस शिकायत की गोपनीय जांच कराई गई। मामले की पुष्टि होने पर टीम का गठन किया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी के सामने साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का निर्देश जारी किया। साथ ही पुलिस लाइन से दो सरकारी गवाह भी दिए थे। मंगलवार को तहसील बिंदकी में तहसील दिवस में बिंदकी चकबंदी कानूनगो अशोक सिंह की होने की सूचना मिलने पर टीम शिकायतकर्ता के साथ पहुंची। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मोबाइल से कानूनगो से बात की। कानूनगो ने तहसील गेट के बाहर आकर रुपये देने को कहा। कानूनगो तहसील के मुख्य गेट के पास आकर शिकायतकर्ता से रकम लेकर गिनने लगा। इसी दौरान उसे दबोच लिया गया। कानूनगो अशोक कुमार सिंह ने विजिलेंस टीम को बताया कि सहायक चकबंदी अधिकारी नरेंद्र सिंह को भी इसमें से चार हजार रुपये देने थे।  विजिलेंस टीम ने कानूनगो व सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ धारा 3/121 डी, भ्रष्टाचार के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को वाराणसी की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed