फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Unleash the full power of the BSP supremo shout

बसपा सुप्रीमो को सत्ता दिलाने की भरी हुंकार

Mon, 27 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Unleash the full power of the BSP supremo shout
- बसपा के सदर विधानसभा क्षेत्र कैडर कैंप पर बोलते समीर त्रिवेदी। - फोटो : अमर उजाला
बसपा के सदर विधानसभा क्षेत्र कैडर कैंप में रविवार को पार्टी के संगठन को और ताकतवर बनाते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती को दोबारा सीएम की कुर्सी पर बैठाने का दम भरा गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 फतह करने का गुर देते हुए अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन



इस कैंप के मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर टिकेश गौतम रहे। उन्होंने भाजपा और सपा के जंगलराज पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे को जनता तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि यह वक्त जनता के बीच रहने का है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह मायावती को एक बार फिर से प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में काम करें।
विज्ञापन



पदाधिकारियों को और जवाबदेही का पाठ पढ़ाते हुए टिकेश ने संगठनात्मक पड़ताल भी की। कहा कि चुनाव से पहले गांव-गांव संगठन खड़ा कर लिया जाए ताकि मिशन 2017 को हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जोनल कोआर्डिनेटर जीतलाल पासी ने बसपा के दोबारा सत्ता मेें आने की बात रखते हुए कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने विधानसभावार चल रही चुनावी तैयारियों को रखते हुए सुझाव पर अक्षरश: अमल करने की सहमति दी। इसके अलावा सदर विधानसभा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी, सूरजपाल रावत, वीर प्रकाश लोधी, जय प्रकाश, वकील अहमद, विनोद गौतम, मोहम्मद आसिफ आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed