{"_id":"5a5261564f1c1bee6a8b8297","slug":"uncontrollable-car-stampede-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने मचाई भगदड़, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने मचाई भगदड़, चार घायल
fatehpur
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
थाने मं खडी कार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। हरिहरगंज पुलिस चौकी के पास रविवार देर शाम बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मारकर भगदड़ मचा दी। चार लोग हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद नाराज इलाकाई लोगों ने चालक के साथ मारपीट की। पुलिस बीच बचाव कर आरोपी को चौकी ले गई। चौकी में चालक को सामने लाने की मांग करते हुए भीड़ ने हंगामा किया। अधिक फोर्स पहुंचने के बाद आरोपी को चौकी से कोतवाली ले जाया गया।
शहर के हरिहरगंज निवासी महेश कार से क्रासिंग की ओर से चौकी की तरफ जा रहे थे। उनकी अनियंत्रित कार ने पटेल नगर निवासी बाइक सवार प्रतीक को टक्कर मारी। बाइक सवार के साथ पक्का तालाब निवासी धर्मराज की पत्नी अशारानी और चंद्रप्रभा थी। वह तीनों गिरने से घायल हो गए।
भागने के चक्कर में कार ने आगे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। पूर्वी पनी निवासी आयुषी द्विवेदी घायल हो गई। बेकाबू कार को देखकर पुल के नीचे खड़े रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों में भगदड़ मच गई। कार पुल के नीचे खड़े कुछ लोगों की ओर पहुंची। वह लोग किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागे। तभी कार पुल की दीवार में टकरा कर रुकी। हादसे की खबर पर पुलिस पहुंची। भीड़ ने चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई चालू की तो चौकी इंचार्ज अंकुर कैथवास चालक को चौकी लेकर भागे। इसके बाद उसे कोतवाली भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी हिरासत में है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।